Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महाकुंभ भगदड़ पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला, बोले-गिद्धों की तरह लाशों पर न करे राजनीति!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 3, 2025
Post views : 167

महाकुंभ भगदड़ पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला, बोले-गिद्धों की तरह लाशों पर न करे राजनीति!

  उत्तर प्रदेश संभल : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर मची भगदड़ के बाद हुई मौतों पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि विपक्ष को अगर राजनीति करनी है तो वह राजनीति करे, लेकिन गिद्धों की तरह लाशों पर कदापि नहीं करें संभल के ऐंचौड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम पर रविवार को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया उन्होंने कहा कि कुंभ हमारी आस्था का महापर्व है महाकुंभ में जो दुर्घटना घटी है, यह बेहद दुखद है इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने और देश के सभी लोगों ने दुख प्रकट करते हुए संवेदना जताई है लेकिन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत यह जो दूसरे विपक्षी नेता हैं, लाशों पर सियासत करना जानते हैं यह मौतों की बुनियाद पर सत्ता की इमारत खड़ी करना चाहते हैं, यह बेहद निंदनीय है, अफसोस जनक है   कहा कि मौत जहां होती है, उन्हें तो दर्द होना चाहिए यह राजनीति का रास्ता ढूंढ रहे हैं कहा कि कोई CM योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांग रहा है, कोई प्रधानमंत्री का तो कोई गृहमंत्री की बात करता है आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जहां 10 करोड़ से अधिक लोग इकट्ठा हैं, वहां अगर कोई दुर्घटना हो गई तो उसके लिए सब बेहद दुखी हैं लेकिन मौत पर सियासत नहीं करनी चाहिए राजनीति करो, सियासत करो, सरकार को घेरो, कोई प्रॉब्लम नहीं है सरकार के ऊपर सवाल भी करो, लेकिन गिद्धों की तरह लाशों के ऊपर राजनीति मत करो!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन