Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: आगरा के चर्चित संजलि हत्याकांड में 6 साल बाद अब कारावास की सुनाई सजा, चचेरे भाई ने जिंदा जलाया था, मां बोली- हत्यारों को फांसी हो!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Mar 19, 2025
Post views : 103

आगरा के चर्चित संजलि हत्याकांड में 6 साल बाद अब कारावास की सुनाई सजा, चचेरे भाई ने जिंदा जलाया था, मां बोली- हत्यारों को फांसी हो!

  उत्तर प्रदेश आगरा : दरअसल ताजनगरी आगरा के बहुचर्चित संजलि हत्याकांड में मंगलवार को ADJ कोर्ट के जज नीतिन कुमार ठाकुर ने फैसला सुनाया न्यायधीश ने इस मामले में 6 साल की सुनवाई के बाद दो आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई, इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 5.23 लाख का अर्थदंड भी लगाया है इस मामले का मुख्य आरोपी योगेश पहले ही आत्महत्या कर चुका है योगेश ने ही अपनी चचेरी बहन संजलि को जिंदा जलाकर मार डाला था संजलि के माता-पिता पिछले 6 साल से यह केस लड़ रहे हैं फैसले के बाद संजलि की मां अनीता ने कहा कि हत्यारों को उम्रकैद नहीं, बल्कि फांसी होनी चाहिए थी कहा कि हमें कोर्ट पर भरोसा था कि फांसी की सजा मिलेगी, लेकिन नहीं मिली हम चाहते हैं कि जिस तरह से हमारी बेटी ने तड़प- तड़पकर, मेरी गोद में दम तोड़ा था, उसी तरह आरोपी भी तड़पकर मरें मगर, कोर्ट ने उन्हें आजीवन कैद की सजा दी है हम लोग मेहनत करके कमाने, खाने वाले हैं, लेकिन हाईकोर्ट जाएंगे, ताकि उन्हें फांसी की सजा मिले अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सत्य प्रकाश धाकड़ ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस ने माता-पिता, भाई समेत 100 से अधिक गवाह बनाए सबूत के तौर पर घटना में इस्तेमाल बाइक, पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज, पीजी कॉलेज के स्काउट एंड गाइड की कार्यशाला से 17 और 18 की अनुपस्थिति, संजलि को लिखे गए योगेश के पत्र, डिजिटल साक्ष्य न्यायालय में पेश किए गए ADJ नितिन कुमार ठाकुर की कोर्ट ने मंगलवार को सभी गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आकाश और विजय को दोषी मानकर दोनों को आजीवन कारावास और 5.23 लाख का जुर्माना लगाया दअरसल 18 दिसंबर 2018 की है मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव लालऊ की 15 वर्षीय संजलि दसवीं की छात्रा थी संजलि स्कूल से घर लौट रही थी गांव से पास ही रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोका और उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी संजलि बुरी तरह से झुलस गई उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरगंज में भर्ती कराया गया. जहां, 19 दिसंबर को संजलि की मौत हो गई इस मामले खूब राजनीति गरमाई हंगामा भी हुआ संजलि की मौत के बाद उसके ताउ के लड़के योगेश ने आत्महत्या कर ली थी पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और दो आरोपी आकाश और विजय को जेल भेज दिया था मलपुरा थाना पुलिस ने जब संजलि ह़त्याकांड का खुलासा किया तो सभी हैरान रहे गए थे, संजलि की हत्या का मुख्य आरोपी उसके ताऊ का बेटा योगेश था पुलिस ने खुलासा किया था कि योगेश अपनी चचेरी बहन संजलि से एकतरफा प्यार करता था पहले दोनों में दोस्ती थी मगर, संजलि ने उससे बात करनी बंद की तो योगेश नाराज हो गया, उसने साजिश में साथी विजय और आकाश को शामिल किया. इसके बाद मलपुरा नहर के पास योगेश के इशारे पर बाइक पर पेट्रोल का डिब्बा लेकर खड़े आकाश ने संजलि की साइकिल के आगे बाइक लगा दी, इस पर योगेश ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी इसके बाद आकाश और योगेश मौके से भाग गए, जबकि विजय वहीं रुक गया था, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सत्य प्रकाश धाकड़ ने बताया कि संजलि ने अपनी मौत से पहले मजिस्ट्रेट को बयान दिए थे बयान के आधार पर इस मामले की जांच की गई, हत्या के मामले में खुद को फंसता देखकर घबराए योगेश ने अपनी जान दे दी थी ऐसे में पुलिस ने इस मामले में आकाश और विजय को गिरफ्तार करके जेल भेजा कुछ महीने बाद जमानत पर दोनों जेल से बाहर आ गए थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन