Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पड़ोसियों के झगड़े में टोकने पर उतार दिया मौत के घाट,घर में रोटी खा रहे दो सगे भाईयों को चाकुओं से गोदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 9, 2025
Post views : 101

पड़ोसियों के झगड़े में टोकने पर उतार दिया मौत के घाट,घर में रोटी खा रहे दो सगे भाईयों को चाकुओं से गोदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

  उत्तर प्रदेश आगरा : ताज नगरी आगरा में पारिवारिक विवाद में टोकने पर आगरा में दो सगे भाईयों पर चाकुओं से हमला कर दिया गया जहां एक की मौत हो गई,जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है घायल भाई का ईलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा. घटना शनिवार रात करीब 9 बजे बाह तहसील में बासौनी थाना क्षेत्र के गांव चुन्नीलाल पुरा की है.   जानकारी के मुताबिक बासौनी थाना क्षेत्र के गांव चुन्नीलाल पुरा में एक ही परिवार के रामलाल और हरी के बीच झगड़ा हो रहा था. शीला देवी ने पुलिस को बताया कि गाली-गलौज का शोर सुनकर वो अपने दरवाजे पर निकले. बेटे रामवीर (40) और देव सिंह (30) ने उन्हें को टोक दिया. कहा कि यहां पर गाली-गलौज मत करो. इस पर बौखलाए आरोपी 4-5 लोगों के साथ घर में घुस आए, बेटे रामवीर सिंह और देव सिंह पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए गए. इससे दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए. पुलिस पहुंचने से पहले भागे हमलावर: हमले के बाद जब दोनों भाई खून से लथपथ जमीन पर गिरे, तब भी हमलावरों ने मारना-पीटना चालू रखा किसी ने यह सूचना पुलिस को दे दी. जब तक पुलिस वहां पहुंचती हमलावर मौके से फरार हो गए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल रामवीर सिंह और देव सिंह को बाह सीएचसी पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने देव सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि, गंभीर हालत में रामवीर को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया. वहां पर रामवीर सिंह का उपचार चल रहा है, गांव चुन्नीलाल पुरा की शीला देवी ने पुलिस को बताया कि गांव में रामलाल के परिवार में झगड़ा हो रहा था. गाली का शोर सुन बेटों रामवीर और देव सिंह अपने दरवाजे पर आए. दोनों बेटों ने सिर्फ इतना कहा था... काए रे, गाली काहे दे रहे... काहे झगड़ रहे हो. ये सुनकर झगड़ रहे सूरज, साहूकार और अन्य तीन-चार लोग बोले- तू क्या करेगा? इसके बाद बेटे वहां से हट गए और घर में आकर रोटी खाने लगे. तभी आपस में झगड़ रहे परिवार के लोग हाथ में चाकू लिए सीधे घर में घुस आए. रोटी खाते समय ही दोनों बेटों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए. आरोपी फरार, तलाश में जुटी टीमें: एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजे चाकूबाजी की सूचना मिली थी गांव में चाचा-भतीजे में विवाद हो रहा था. इस पर सगे रामवीर और देव सिंह बीच बचाव करने गए. चाचा और भतीजे के परिवार ने दोनों भाई रामवीर और देव सिंह पर हमला बोल दिया जिसमें देव सिंह की मौत हो गई है, रामवीर की हालत गंभीर है परिवार से तहरीर मिली है, आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन