Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: क्रेन से टकराने के बाद जिंदा जलकर बाइक सवार की मौत हो गई, एक युवक की हालत गंभीर!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jan 3, 2025
Post views : 178

क्रेन से टकराने के बाद जिंदा जलकर बाइक सवार की मौत हो गई, एक युवक की हालत गंभीर!

  उत्तर प्रदेश बागपत : बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के NH-709 पर गुरुवार की रात को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहां क्रेन से टकराने के बाद बाइक में आग लग गई इसके बाइक चला रहा युवक जिंदा जल गया हादसे में पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया घटना का एक वीडियो भी सामने आया है इसमें युवक जिंदा जलते हुए नजर आ रहा है   शहर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-709 पर रात में बाइक सवार दो युवक कहीं जा रहे थे इस दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर क्रेन से टकरा गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की स्पीड ज्यादा थी क्रेन से टकराते ही उसमें आग लग गई बाइक जला रहा युवक आग की चपेट में आ गया वह जिंदा जलने लगा हादसे में पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद भीड़ जुट गई जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई हालांकि तब तक जलकर युवक की मौत हो चुकी थी पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बागपत इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि मर चुके युवक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है वह थाना छपरौली क्षेत्र के चंदन हेडी गांव का रहने वाला था स्थानीय युवक आयुष चौधरी ने बताया कि हाईवे पर क्रेन आ रही थी क्रेन हाईवे से मुड़ी थी इस दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में बाइक आ रही थी बाइक क्रेन से टकराई इसके बाद धमाका हुआ पीछे बैठा बाइक सवार नीचे गिर गया, जबकि एक युवक जिंदा जल गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन