Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ई रिक्शा चालक को लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या फरार आरोपी गिरफ्तार,दो पहले से जेल में!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 125

ई रिक्शा चालक को लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या फरार आरोपी गिरफ्तार,दो पहले से जेल में!

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर एक ई रिक्शा चालक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही किया है।इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि विगत 15 जनवरी 2025 की सुबह एक युवक गंभीर रूप लखनऊ रोड पर एक गैरेज के बाहर खून से लथपथ पड़ा था।जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।मृतक की पहचान घनश्याम सिंह निवासी विसौली के रूप में उसके भाई रिंकू ने करते हुए 16 जनवरी को तहरीर दिया था कि उसके भाई को शिवम दीक्षित व आशीष शुक्ला ई रिक्शा में माल लेकर चलने की बात कहकर 14 जनवरी की शाम को साथ लेकर गए थे।   15 जनवरी को मेरा भाई खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा मिला था जब हम लोग भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे तो वहां पर मरने से भाई ने अपने साथ हुए घटना को बताया था।जिस पर पीड़ित के तहरीर पर तीन लोगों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद दो आरोपी शिवम दीक्षित और आशीष शुक्ला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही किया गया था। तीसरा आरोपी धर्मेंद्र फरार चल रहा था जिसको गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही किया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन