Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा,कार और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, दो घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 25, 2025
Post views : 173

शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा,कार और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, दो घायल!

  उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर : दरअसल शहीदों की नगरी शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार देर रात कार और ट्रक की टक्कर में चार युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे की है जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात कट्यूली गांव के पास ट्रक और तेज रफ्तार कार की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि मरने वाले चारों लोग शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और आपस में दोस्त और रिश्तेदार भी बताया जा रहे हैं कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह में गए हुए थे और वहां से वापस लौट रहे थे फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन