Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: आगरा में पत्नी की हत्या करके थाने पहुंचा पति, बोला-मुझे जेल में डाल दो!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 18, 2025
Post views : 150

आगरा में पत्नी की हत्या करके थाने पहुंचा पति, बोला-मुझे जेल में डाल दो!

  उत्तर प्रदेश आगरा : दअरसल ताजनगरी के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार में सोमवार शाम कहासुनी होने के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी पत्नी की गला हत्या करने के बाद पति थाने पहुंच गया और गिरफ्तार करने की बात करने लगा इसी बीच पहुंचे महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पति के किसी महिला से अवैध संबंध थे. जिसका विरोध करने की वजह से उसने हत्या की है बताया गया कि खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर निवासी संदीप की टेढ़ी बगिया पर कॉस्मेटिक की दुकान है. संदीप की शादी 20 साल पहले सैपऊ, हाथरस निवासी गुंजन के साथ हुई थी. दोनों अभी कालिंदी विहार में रह रहते हैं संदीप और गुंजन के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा गगन 18 साल और छोटा बेटा अभिनव 12 साल का है सोमवार शाम संदीप और गुंजन के बीच तकरार हो रही थी, इस दौरान दोनों बेटे दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे झगड़े की आवाज बंद होने पर बेटे कमरे से बाहर आए तो गुंजन बेसुध देख उन्होंने शोर मचाया और आननफानन गुंजन को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया इधर, पत्नी की हत्या करके संदीप ट्रांस यमुना थाने पहुंच गया ट्रांस यमुना थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर झगड़ा होने की जानकारी बेटे ने दी है आए दिन के झगड़े से दोनों बच्चे भी परेशान थे विवाद की वजह से सोमवार को संदीप दुकान पर भी नहीं गया था सोमवार शाम करीब चार बजे संदीप और गुंजन के बीच झगड़ा हो गया था. जिस पर दोनों बेटे दूसरे कमरे में पढ़ाई करने चले गए मां और पिता के रोजाना झगड़ा की वजह से दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया जब संदीप घर से निकला तो बेटे कमरे से निकले दोनों बेटों ने जब मां को बेड पर पड़ा देखा तो शोर मचाया और उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सक ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया आरोपी संदीप ने थाने पहुंच कर पत्नी की हत्या की बात कुबूल की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है   थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार गुंजन की मां का आरोप है कि दामाद संदीप के किसी महिला से संबंध थे जानकारी होने पर बेटी ने विरोध किया था जिसके चलते ही घर में आए दिन विवाद और मारपीट होती थी, ये पता नहीं था कि संदीप उनकी बेटी की हत्या कर देगा परिजनों का कहना है कि संदीप का काम ठीक नहीं चल रहा था उस पर कर्ज हो गया था कर्ज भी नहीं चुका पाया तो मकान बेच दिया था अब कॉलोनी में किराए पर रहा रहा था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन