Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

हंसी, संवेदना और सवालों से सजी काव्य संध्या

अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली में फर्जी बैनामे से जमीनों पर कराते थे कब्जा, लेखपाल समेत 2 गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 7, 2025
Post views : 258

बरेली में फर्जी बैनामे से जमीनों पर कराते थे कब्जा, लेखपाल समेत 2 गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश बरेली : झुमका सिटी बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी बैनाम कराके करोड़ों की जमीनों पर कब्जा करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए निलंबित चकबंदी लेखपाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है इस गैंग ने कई जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री कराके के उन पर कब्जे कराए हैं बारादरी थाने में दो दिन पहले फर्जी बैनामा कराके के करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का एक मुकदमा निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज किया गया था एसपी सिटी मानुष पारीक की जांच में सामने आया कि निलंबित लेखपाल सावन कुमार जायसवाल अपने गैंग के कुछ साथियों के साथ मिलकर करोड़ों की जमीनों को निशाना बनाता था. इसके बाद उनके फर्जी बैनामा तैयार कराकर उन पर कब्जा करते थे निलंबित लेखपाल के गैंग के खिलाफ दो दिन में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे जिसमें करोड़ों की जमीनों के फर्जी बनाने कराकर उन पर कब्जा करने और कराने की कोशिश के आरोप हैं इसके बाद निलंबित लेखपाल सावन कुमार जायसवाल और उसके साथी अमित कुमार राठौर को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल अपने गैंग के साथियों के साथ ऐसी जमीनों को निशाना बनाता था जिसकी बिक्री हो चुकी हो, लेकिन उनका दाखिल खारिज नहीं हुआ हो इसके बाद पुराने जमीन के मालिक के नाम से पहले उनका फर्जी बैनामा करते थे और फिर उस पर कब्जा करते थे दो दिन में इस गैंग के खिलाफ तीन जमीनों पर फर्जी बैनामा करा कर कब्जा करने के मुकदमे दर्ज किए गए इनके द्वारा फर्जी बैनामे के बारे में मालूम किया जा रहा है फिलहाल गैंग के बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन