Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महंगे शौक के लिए किया अपहरण, ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 47,500 रुपए, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 27, 2025
Post views : 171

महंगे शौक के लिए किया अपहरण, ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 47,500 रुपए, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के PGI थाना पुलिस व क्राइम टीम ने रविवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है साथ ही एक कार, एक मोबाइल, और 12500 नगद बरामद किया है तीनों ही BBA की पढ़ाई करते है जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों ने महंगे शौक के लिए एक युवक का अपहरण कर पिटाई कर दी थी इसके बाद उससे 47 हजार से ज्यादा रुपये लूटकर फरार हो गए थे   DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को तीन अज्ञात बदमाशों ने आसरा एनक्लेव सेक्टर 18 से शैलेंद्र कुमार मिश्रा को अपहरण कर लिया था इसके बाद बदमाशों ने शैलेंद्र के मोबाइल से 47500 रुपये ट्रांसफर कर लिए, फिर पीड़ित का मोबाइल फोन फेंक कर फरार हो गए थे इसके बाद पीड़ित ने थाने में तीनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तीनों बदमाशों की तलाश में जुट गई थी वहीं, रविवार को तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है DCP बताया कि आरोपी महंगे शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन