Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: हसनापुर में गौशाला व अंत्योष्टि स्थल बनवाने की माँग को लेकर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सीडीओ को सौपा ज्ञापन!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Aug 30, 2025
Post views : 162

हसनापुर में गौशाला व अंत्योष्टि स्थल बनवाने की माँग को लेकर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सीडीओ को सौपा ज्ञापन!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

उत्तर प्रदेश बरेली जनपद के फरीदपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुइयाँ उगनपुर के ग्राम हसनापुर निवासी राष्ट्रीय गौ संरक्षण दल,मण्डल गौ रक्षा प्रभारी बरेली सोनू उर्फ राज ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सीडीओ कार्यालय बरेली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में कहा है कि ग्राम हसनापुर में करीब 130 निराश्रित छुट्टा गौवंश खेतोँ व सड़कों पर घूम रहे हैं जो किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे।वहीं उन्होंने इस संबंध में बताया कि पूर्व में रहे एसडीएम फरीदपुर को ज्ञापन देकर बताया था इसके बाद उन्होंने उक्त मामले को संज्ञान में लेना उचित नहीं समझा और उनके द्वारा कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई।असंतुष्ट किसानों ने बताया कि हसनापुर गांव में अंत्येष्टि स्थल न होने से ग्रामीणों को मृतकों का अंतिम संस्कार करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है वहीं यह भी बताया कि गांव में उचित व्यवस्था युक्त शवदाह स्थल न होने से लोगों को दूसरे गाँव तरा खास में स्थित शव दाह स्थल लेजाकर मृतकों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।ग्रामीणों की मांग है कि गांव में गौशाला व अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होना चाहिए जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल संगठन के कुलदीप तोमर प्रदेश प्रचार मंत्री,राज तोमर,गौ रक्षा मंडल प्रभारी,सनिल प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष,अमित चौहान,जिला सचिव समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन