Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने कोर्ट से वापस मांगी एक करोड़ की जमानत राशि, अब 30 को होनी है सुनवाई!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jan 12, 2025
Post views : 199

इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने कोर्ट से वापस मांगी एक करोड़ की जमानत राशि, अब 30 को होनी है सुनवाई!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : महानगर कानपुर शहर में एक बार फिर इत्र कारोबारी पीयूष जैन का मामला चर्चा में बना हुआ है दरअसल, पीयूष जैन ने जमानत के समय जमा की गई एक करोड़ रुपए की जमानत राशि कोर्ट से वापस मांगी है इसके लिए विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है इस मामले में कोर्ट की ओर से 30 जनवरी को सुनवाई की जाएगी महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस अहमदाबाद की टीम ने गुजरात में पान मसाला लदा ट्रक पकड़ा था इसमें कर चोरी की बात सामने आई थी टीम ने पान मसाला कारोबारी और ट्रांसपोर्टर के यहां छानबीन की इसके बाद डीजीजीआई की टीम ने 21 जनवरी 2021 को पीयूष जैन के आनंदपुरी और कन्नौज स्थित घरों व कारोबार के ठिकानों पर छापेमारी की इस दौरान 196 करोड़ रुपए की नकदी और 23 किलो सोना मिला था 27 दिसंबर 2021 को पीयूष जैन को जेल भेजा गया था उसे फिर आठ माह बाद जमानत मिल गई थी इस पूरे मामले को लेकर विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने बताया कि कुछ समय पहले ही इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ सोना बरामदगी के मामले में कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था इसमें लगातार पीयूष जैन की कोर्ट में पेशी हुई थी पीयूष जैन ने सोने पर अपना दावा छोड़ते हुए समनीय शुल्क 56.86 लाख रुपए और 60 लाख जुर्माना भी जमा कर दिया था   कोर्ट ने उस पर मुकदमा न चलाने का फैसला सुनाया था जमानत के समय कोर्ट की शर्त पर उसने एक करोड़ रुपये भी जमा किए थे अब जमानत राशि वापस लेने के लिए इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने स्पेशल सीजेएम कोर्ट में अपनी ओर से अर्जी दे दी है इस पर सुनवाई 30 जनवरी को होगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन