Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

पढ़ाने वालों की सेहत का भी सरकार रखेगी हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्राॅपर्टी के बंटवारे को लेकर,बेटों ने बुजुर्ग पिता को उतारा मौत के घाट!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 7, 2025
Post views : 165

प्राॅपर्टी के बंटवारे को लेकर,बेटों ने बुजुर्ग पिता को उतारा मौत के घाट!

  उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर : सुल्तानपुर जिले में जायदाद के बंटवारे के विवाद में रिश्तों का कत्ल, बेटों ने प्रॉपर्टी की वजह से वृद्ध पिता को पीट-पीट कर मार डाला और फरार हो गए पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है बताया गया कि कोतवाली नगर के हनीफनगर मोहल्ले में रहने वाले अब्दुल हमीद (65) के चार बेटे मुन्ना, डब्बल, बाबू और पप्पू हैं. अब्दुल इन दिनों पप्पू के साथ रहते थे और तीन बेटे अलग रहते थे. पिता पुत्रों के बीच प्राॅपर्टी के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था मोहल्ले के लोगों के अनुसार अब्दुल हमीद रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से टहलने निकले थे रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मुन्ना, डब्बल और बाबू ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया इस कारण अब्दुल हमीद गिरकर तड़पने लगे यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया इससे तीनों बेटे मौके से भाग निकले कुछ लोग घायल अब्दुल हमीद को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सीओ सिटी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि वारदात कोतवाली नगर के हनीफनगर मोहल्ले में हुई प्राथमिक जांच और पूछताछ में संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्रों के बीच विवाद की बात सामने आई है अब्दुल हमीद ने हाल ही में कुछ जमीन बेची थी आरोपी उसमें हिस्सा मांग रहे थे शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन