Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

हंसी, संवेदना और सवालों से सजी काव्य संध्या

अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महाकुंभ में सेवा संकल्प लें,डिजिटल कुंभ का लाभ उठाऐं यहाँ पर दान देने के भाव से आइए : डॉ रश्मि शुक्ला 

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 9, 2025
Post views : 256

महाकुंभ में सेवा संकल्प लें,डिजिटल कुंभ का लाभ उठाऐं यहाँ पर दान देने के भाव से आइए : डॉ रश्मि शुक्ला 

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250109-WA0002.mp4"][/video] उत्तर प्रदेश फतेहपुर : सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान के सभी सदस्य ग्रहणियों ने यह संकल्प लिया महाकुंभ में सेवा करना,कुंभ में यदि कहीं गंदगी देखें तो स्वयं साफ करना किसी को भुखा देखे तो भोजन कराए दें।किसी को ठंड लग रही हो तो उन्हें गर्म वस्त्र दें। यदि कोई स्नार्थीअस्वस्थ है तो उसकी दवाई दें। स्वच्छता का ध्यान रखना।यहाँ पर आकर हमें शांति उपासना करना स्वार्थ,इर्ष्या,द्वेष आदि अवगुणों का त्याग करना तट पर आकर स्वच्छता का ध्यान रखना।साबुन प्लास्टिक इत्यादि सामग्री इस्तेमाल न करना। गंदगी यहाँ पर नहीं करना है हमें पूरे विश्व को यहाँ अपने व्यवहार से संदेश देना है कि मानव मानव के लिए समर्पित है।पर्यावरण पश,पक्षी इत्यादि ध्यान रखना है। आपस में सबको मिलजुल कर रहना निस्वार्थ भाव से अपने जीवन को ज्ञापन करना है।संस्था की अध्यक्षता डॉ रश्मि शुक्ला ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि कुंभ में हमें सेवा करनी है संस्था द्वारा साबुन, सैनिटाइजर,टूथपेस्ट, मास्क, टूथब्रश,शैंपू,खाद्य सामग्री का वितरण होता रहेगा।मेला में यदि कोई खो जाए तो यथा स्थान पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।आज हम लोग मानव उपयोगी सामग्री का वितरण कर रहे हैं यह गंगा माँ की कृपा है सभी भक्तों से निवेदन है कि गंगा तट को गंदा ना करें स्वच्छता का ध्यान दें धक्का न दे, यातायात के नियमों का पालन करें। यह डिजिटल कुंभ है इसलिए उन सभी सुविधाओं का उपयोग करें जो आपके मोबाइल में हैं। डिजिटल कुंभ का लाभ उठाऐंआई यहाँ पर देने के भाव से आइए चुराने के भाव से नहीं। सब की सुविधा का ध्यान रखिए भगदड़ ना करिए।हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है हिंदू धर्म जीवन जीने की एक कला है।व्यष्टि,सृष्टि,समष्टि एवं परमेष्ठी सब में एक ही आत्मा का साक्षात्कार करने वाली जीवन विद्या है।पंचतत्व,वन्य जीव पर्यावरण,पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों का संस्कार देने वाला लाखों वर्षों से विकसित हुआ ऋषियों द्वारा अआविष्कृत तंत्र है।सौभाग्य है कि हम भारतवासी इस सनातन अविनाशी हिंदू धर्म एवं हिंदू संस्कृति के वारिस हैं।इस महान हिंदुत्व का मानवता के लिए पूरी दुनिया में प्रचारित प्रसारित करना हम सब लोगों का परम कर्तव्य है।जया, राजलक्ष्मी,अंजू,ज्योति,निधि,पूजा, आरती,नीलू,सोनम,अर्चना, मेघा जूही अन्नु,नीरजा,एकता,विनीता,श्रुति आदि ने हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा कुंभ में सभी ग्रहणियों ने सेवा कुंभ सेवा आरंभ की और गंगा आरती पूजन कर प्रसाद लेकर कार्यक्रम का समापन किया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन