Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महानगर की शादी में अचानक दुल्हन के पहले पति की एंट्री, बोला- 3 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Feb 15, 2025
Post views : 145

महानगर की शादी में अचानक दुल्हन के पहले पति की एंट्री, बोला- 3 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक शादी में हैरान कर देने वाली घटना हुई चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात को दूल्हा-दुल्हन का जयमाल हुआ, पूरे विधि-विधान से सात फेरे लेकर सभी रस्में पूरी की गईं लेकिन इसके बाद जब विदाई का समय आया तो हंगामा हो गया,दरअसल विदाई के वक्त दुल्हन का पहला पति पहुंच गया और शादी का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया दुल्हन से जब इस बारे में परिवार वालों ने पूछा तो उसने भी पहले से शादीशुदा होने की बात कहते हुए विदाई से इनकार कर दिया इसके बाद काफी देर तक हंगामा चला फिर आखिरकार दूल्हे को खाली डोली लेकर लौटना पड़ा चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेस्ट हाउस में रीति रिवाज और बड़े ही धूमधाम के साथ शादी का कार्यक्रम चल रहा था चकेरी का ही रहने वाला युवक बरात लेकर पहुंचा, यहां गाजे-बाजे के साथ उसका द्वारचार हुआ इसके बाद रात में फेरे भी हो गए अगले दिन यानी गुरुवार सुबह जब विदाई का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक से दुल्हन का पहला पति पहुंच गया और हंगामा शुरू कर दिया उसने बताया कि युवती से उसने करीब 3 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी लेकिन, कुछ महीने पहले विवाद के चलते उसने उसे छोड़ दिया था इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कर दी दुल्हन के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी जैसे ही वर पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो युवती ने भी शादी होने की बात स्वीकार करते हुए विदाई करने से मना कर दिया इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा दुल्हन अभी पहले दूल्हे के साथ भी नहीं गई और वह अपने माता-पिता के साथ घर चली गई चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती के पहले पति ने विदाई के दौरान आकर शादी का विरोध किया था युवती ने भी विदाई करने से मना कर दिया इस पर बरात लौट गई फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन