Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सनकी बेटे ने की अपनी मां की हत्या, अक्सर नशे की हालत में करता था मां से झगड़ा!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Mar 19, 2025
Post views : 96

सनकी बेटे ने की अपनी मां की हत्या, अक्सर नशे की हालत में करता था मां से झगड़ा!

    उत्तर प्रदेश गोरखपुर : दरअसल जिले के शाहपुर क्षेत्र में युवक ने अपनी मां की हत्या कर उसका शव घर में बंद कर फरार हो गया युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है जिसने अपने ही मां की बड़े बेरहमी से हत्या कर दी है बताया जा रहा है कि बचपन से ही मानसिक संतुलन खो चुका दुर्गेश दुबे, नशे का आदी हो गया था वह नशे के लिए आय दिन अपनी बूढ़ी मां मंजू देवी से लड़ता-झगड़ता, मारता-पीटता रहता था घटना सोमवार की रात को ही होनी बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को पड़ोसियों ने मंगलवार रात को इसकी जब जानकारी दिया तब हैरान करने वाला मामला सामने आया मृतक महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही, जबकि आरोपी 24 साल का है घटना को अंजाम देने के बाद वह घर में ताला बंदकर फरार हो गया आवास विकास कॉलोनी में घटी इस घटना के सम्बंध में इन्स्पेक्टर शाहपुर थाना नीरज राय ने बताया कि है घटना की सूचना मंगलवार की रात में पुलिस को मिली थी तब पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुई महिला के चेहरे और गर्दन पर गम्भीर चोट के निशान थे शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि हत्या किसी भारी वस्तु से की गई है पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों से ये जानकारी मिली है कि वह पैसे के विवाद को लेकर मां मंजू देवी से अक्सर बवाल करता था शायद यही वजह हत्या की रही हो आरोपी युवक बचपन में ही अपने बड़े भाई को खो दिया था बड़े भाई ने भी पारिवारिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी तब इसकी उम्र मात्र 7 से 8 साल की थी लेकिन बड़ा होने के बाद आज उसने अपनी मां की हत्या कर दी घटना की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाने की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है   पड़ोसियों के अनुसार आरोपी युवक शराब का आदी था और अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, आस पास लगे CCTV कैमरे भी देखे जा रहे हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन