प्रवर्तन निदेशालय (ई डी ) ने बुधवार सुबह रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली मे : प्रवर्तन निदेशालय (ई डी ) ने बुधवार सुबह रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, मामला आज़म खां
आसिम अज़ीज़
Wed, Aug 19, 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ई डी ) ने बुधवार सुबह रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, मामला आज़म खां से जुड़ा है।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ई डी ) ने बुधवार सुबह रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है।
सूचना के अनुसार, ई डी की टीमों ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, जौहर यूनिवर्सिटी और अन्य संबंधित ठिकानों के अलावा मैसर्स /ए एंड एस इंटरप्राइजेज, शौकत अली रोड, इलाही मस्जिद के सामने, थाना सिविल लाइंस तथा मैसर्स /सीके एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड ज्वाला पैलेस, पीपल टोला, रामपुर में भी छापेमारी की।
सहारनपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक गुप्ता के आवास, 82 ग्रीन पार्क कॉलोनी, हसनपुर चुंगी के पास, दिल्ली रोड पर कार्रवाई की गई। वहीं दिल्ली के जसोला, जामिया नगर, पॉकेट 9 A में मैसर्स जौहर एसोसिएट्स के पार्टनर सैयद खालिद से जुड़े ठिकाने पर भी ई डी की टीम ने तलाशी ली।
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित साक्ष्यों की जांच की गई। ई डी इस मामले में धन के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और जौहर ट्रस्ट व यूनिवर्सिटी से जुड़े खर्चों की भी जांच कर रही है।
छापेमारी की कार्रवाई के बाद संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। ई डी की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की छानबीन कर रही हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि तलाशी के दौरान एजेंसी को कौन-से महत्वपूर्ण दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन