Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

क़ामयाबी की कहानी हार नही मानी। नाज़िम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सं : जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

आसिम अज़ीज़

Mon, Aug 17, 2026
Post views : 100

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर 

रामपुर। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को हस्तान्तरण करते हुए सम्बन्धित विभागों को तय समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए। 


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा औपचारिकता न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण का मौके पर सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।


Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन