बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक : अफसरों की कार्य शैली पर डाली नजर,सुस्त अफसरों पर दिखे सख्ती के संकेत
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Jul 22, 2026
बरेली में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को बरेली पहुंचे जहाँ उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले की समीक्षा बैठक को सम्बोधित किया।बैठक में विकास कार्यों की प्रगति कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन,लंबित परियोजनाओं और जन शिकायतों की गहन समीक्षा की। माना जा रहा है कि बैठक के बाद कई विभागों को लेकर बड़े फैसले और अहम निर्देश सामने आ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट का बारीकी से परीक्षण किया जिन विभागों में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी है या परियोजनाएं लंबे समयँ से अधूरी पड़ी हैं वहां संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया।सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने और जनता को उनका लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया है।
समीक्षा बैठक में मेयर उमेश गौतम,वन मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना,कैंट विधायक संजीव अग्रवाल,बिथरी चैनपुर विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर कमिश्नर भूपेंद्र एस.चौधरी, डीएम अविनाश सिंह,एसएसपी अनुराग आर्य समेत प्रमुख विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में मुस्तैद रहे।
बैठक के दौरान सड़क,पेयजल, बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा,ग्रामीण विकास,नगर विकास,राजस्व, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई।इसके अलावा कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण,जन शिकायतों के निस्तारण और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।

सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाने और जनहित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष फोकस दिया गया।माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्ञात हुआ है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दे सकते हैं।प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजर अब इस समीक्षा बैठक के निष्कर्ष और संभावित फैसलों पर टिकी है।
Tags :
Bareilly news
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन