शुगर इण्डस्ट्रीज द्वारिकेश धाम : भगवान द्वारिकाधीश एवं माँ ब्रहमचारिणी आशीर्वाद से 2026-27 का पेराई सत्र शुरू।
मुनीश गुप्ता
Mon, Oct 12, 2026
बरेली जनपद की फरीदपुर तहसील क्षेत्र भगवानपुर फुलवा में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड-द्वारिकेश धाम में सोमवार प्रातः भगवान द्वारिकाधीश एवं माँ ब्रहमचारिणी की असीम कृपा से पेराई सत्र 2026-27 के शुभारम्भ अवसर पर ब्वॉयलर पूजन तथा अग्नि प्रवेश का पावन अनुष्ठान श्रद्धापूर्वक विधि-विधान मंत्रोचारण के साथ किया गया।इस अवसर पर मौजूद क्षेत्रवासियों समेत गन्ना किसान बन्धुओं को यह पल हर्ष का विषय साबित हुए।
जीएम अनिल त्यागी ने सूचित करते हुए कहा कि द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड-द्वारिकेश धाम में सोमवार प्रातः इकाई प्रमुख जीएम की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों की सामूहिक सहभागिता से ब्वॉयलर पर अग्नि प्रवेश का अनुष्ठान विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण कर आयोजित किया गया।जहाँ नया सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो और हमारा संस्थान निरंतर प्रगति,समृद्धि एवं नये आयामों को प्राप्त करे।
बॉयलर पूजा कार्यक्रम में इकाई प्रमुख अनिल कुमार त्यागी, मुख्य जर्नल मैनेजर वीबी सिंह,नीरज सक्सेना,विशाल सूरी,उपेंद्र उपाध्याय गन्ना महाप्रबंधक,अनूप जोशी,सुनील पूनिया,देवेंदर सैनी,रविंदर सिंह, महेशानंद,आशुतोष नेन्द्रपाल,अजीत सुधीर,दुर्गेश,मुकेश शर्मा,विपिन आर्या सुनील शर्मा,सीपी जोशी सोमिंदर सिंह समेत आदि अधिकारी व कर्मचारी तथा प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार उपस्थित शामिल रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन