Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में जोश से दौड़ा शहर

संगीत महासंग्राम-9 के ऑडिशन में चमकीं नई प्रतिभाएं

अनुराग त्रिवेदी के प्रयास से लगा दो दिवसीय रोजगार मेला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पूर्व सांसद की पहल : जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जरूरतमंद छात्राओं को बांटी साइकिल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 61

अन्नू टंडन बोलीं, बेटियों की पढ़ाई नहीं रुकेगी, शिक्षा को बताया सबसे बड़ा सशक्तिकरण

उन्नाव। समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेताओं में रहे और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने जरूरतमंद छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। जिले के अलग-अलग इलाकों की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और बेटियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अन्नू टंडन ने कहा कि जनसंपर्क और क्षेत्र भ्रमण के समय उन्हें कई ऐसी छात्राएं मिलीं जो रोज कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचती हैं। बातचीत में पता चला कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे साइकिल नहीं खरीद पा रही हैं। लंबी दूरी पैदल तय करने से पढ़ाई के साथ समय और सुरक्षा की भी परेशानी सामने आती है। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर से ऐसी छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। बेटियों की शिक्षा को मजबूत करना भी उसी सोच का हिस्सा है। उनका कहना था कि यदि छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तो वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगी और अपने भविष्य को बेहतर बना पाएंगी। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने कहा कि अब तक उन्हें विद्यालय आने-जाने के लिए रोज लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे काफी समय और ऊर्जा खर्च होती थी। कई बार मौसम और सुरक्षा की चिंता भी रहती थी। अब साइकिल मिलने से स्कूल पहुंचना आसान होगा और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। इस दौरान अनामिका गौतम, मुस्कान रावत, आंचल कुशवाहा, साक्षी कुरील, पम्मी यादव, शगुन कश्यप, निहारिका सविता, अंजली लोधी और आकांक्षा द्विवेदी समेत कई छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। छात्राओं और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए पूर्व सांसद अन्नू टंडन का आभार जताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन