Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : विधायक अनिल सिंह का बड़ा ब्यान, ‘भगवान खुद देंगे सजा’

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 1, 2026
Post views : 360

अखिलेश पर भी किया जमकर वार, विधायक का बयान बना चर्चा का विषय

उन्नाव। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच जिले की पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक  का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बयान में विधायक ने मंदिर से जुड़े धन के दुरुपयोग को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।तीन दिन पहले पुरवा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए विधायक अनिल सिंह ने कहा कि अगर किसी ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी या गबन किया है तो उसे भगवान खुद दंड देंगे। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों को गंभीर बीमारी होगी और एक साल के भीतर उन्हें अपने कर्मों का फल मिलेगा।विधायक ने कहा कि मंदिर की आस्था करोड़ों लोगों से जुड़ी है और वहां होने वाली किसी भी गड़बड़ी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने साफ कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भाजपा सरकार ऐसे लोगों को कानून के दायरे में लाकर दंडित करेगी। अपने संबोधन के दौरान विधायक ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा से गरीबों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का हिस्सा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने सपा प्रमुख  के हालिया बयान पर भी तंज कसा। अनिल सिंह ने कहा कि जो लोग अब रामनगरी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वे पहले कभी रामलला के दर्शन तक करने नहीं पहुंचे। उन्होंने इसे जनता को भ्रमित करने की कोशिश बताया। गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर इन दिनों सियासी बयानबाजी तेज है। विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है, जबकि भाजपा नेता इसे आस्था और व्यवस्था दोनों से जुड़ा संवेदनशील विषय बता रहे हैं। ऐसे माहौल में विधायक अनिल सिंह का बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इस बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भाजपा विधायक अनिल सिंह अपने बेबाक और तीखे बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इस बार राम मंदिर से जुड़े बयान ने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन