युवती को घर में खींचकर कपड़े फाड़ने का आरोप : चार पर रिपोर्ट
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Mon, Nov 2, 2026
विरोध पर परिवार पर कुल्हाड़ी और गड़ासे से हमला, परिवार के पांच लोग घायल
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ अभद्रता के विरोध पर एक परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लकड़ी लेने गई युवती को दो युवक घर के अंदर खींच ले गए और उसकी टीशर्ट फाड़ दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे युवती के परिजनों पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 31 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे की है। आरोप है कि राज और करन युवती को अपने घर ले गए थे। शोर सुनकर राज के पिता प्रकाश और पत्नी चांदनी भी वहां पहुंच गए और युवती के साथ मारपीट करने लगे। इस पर बचाने पहुंचे उसके माता-पिता पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और गड़ासा से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राज ने कुल्हाड़ी से उसके सिर और हाथ पर वार किया, जिससे हाथ की नस कट गई। युवती के पिता और उसे बचाने पहुंचीं दो अन्य बेटियों को भी चोटें आईं।आरोप है कि हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। गोमती की तहरीर पर पुरवा पुलिस ने राज, करन, प्रकाश और चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन