Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

त्योहार में बाजार गुलजार लेकिन सड़कें बेहाल

रोशनी, संगीत के नाम होगी दीपावली की शाम

हंसी, संवेदना और सवालों से सजी काव्य संध्या

अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पतंग का मांझा बना जानलेवा : चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 171

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हादसा, पत्नी के पैर की अंगुली भी कटी, दोनों जिला अस्पताल रेफर

उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार शाम पतंग का मांझा बाइक सवार दंपती के लिए जानलेवा बन गया। फतेहपुर गांव के पास अचानक सड़क पर आए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने बाइक चला रहे युवक की गर्दन को चीर दिया। इसके बाद मांझा पीछे बैठी उसकी पत्नी के पैर में उलझा और बाएं पैर की अंगुली भी काट दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने खून से लथपथ दंपती को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुआ हादसा

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हयासपुर गांव निवासी विक्रम (23) शुक्रवार शाम पत्नी शिवानी (21) के साथ बाइक से उन्नाव की ओर जा रहे थे। दोनों उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक एक पतंग का मांझा हवा में लहराता हुआ बाइक के सामने आ गया।

पहले युवक के गले में लिपटा, फिर पत्नी के पैर में फंसा

बाइक की रफ्तार के बीच मांझा सीधे विक्रम के गले में आकर फंस गया। इससे उसकी गर्दन पर गहरा कट लग गया और वह खून से लथपथ हो गया। विक्रम के पीछे बैठी शिवानी ने संभलने की कोशिश की, लेकिन मांझा उसके पैर में भी उलझ गया। इसके चलते उसके बाएं पैर की अंगुली कट गई। अचानक हुए हादसे से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने दंपती को घायल हालत में देखा तो मदद के लिए रुक गए। सूचना पर एंबुलेंस बुलाकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


कटकर सड़क पर गिरा मांझा बना हादसे की वजह


प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि किसी स्थान पर पतंग कटने के बाद चाइनीज मांझा सड़क के ऊपर लटकता हुआ रह गया था। बाइक सवार दंपती उसके संपर्क में आ गए और हादसा हो गया। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

दुकानों पर होगी चेकिंग

सफीपुर कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री को लेकर दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। घायल पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा मांझा कहां से खरीदा गया, इसकी भी जांच कराई जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन