Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

आचमन संस्था ने सजाया साहित्यिक मंच

हर कदम पर मिली गड़बड़ी

विधायक ने बढ़ाया हौसला

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इलाज की राह होगी आसान : डॉक्टर की सलाह भी मुफ्त

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 6, 2026
Post views : 106

सदर विधानसभा में लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विधायक ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

उन्नाव। बीमारी के इलाज के लिए शहर तक दौड़ लगाने वाले लोगों के लिए राहत की पहल शुरू की गई है। सदर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और परामर्श की सुविधा मिलेगी। शिविरों की जानकारी गांव-गांव और कस्बों तक पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन को रविवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए कई बार ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी अस्पतालों या विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए वेदांता हेल्थकेयर क्लिनिक के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की जा रही है। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को शिविर के स्थान, तारीख और उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिलेगा निशुल्क परामर्श

शिविरों में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श दिलाने की व्यवस्था रहेगी। विधायक ने कहा कि कोशिश है कि इलाज और डॉक्टर की सलाह के लिए किसी जरूरतमंद को आर्थिक परेशानी के कारण पीछे न हटना पड़े। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय पर बीमारी की पहचान और डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है। कई लोग बीमारी को सामान्य समझकर इलाज टालते रहते हैं। ऐसे लोगों को भी शिविरों के जरिए जांच और चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने का दावा

पंकज गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा सिर्फ शहर में रहने वाले लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे, यही इस अभियान की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लें और परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का आधार वहां के लोगों का स्वस्थ रहना है। स्वस्थ नागरिक ही परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में बेहतर भूमिका निभा सकता है। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य शिविरों को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर वेदांता हॉस्पिटल कानपुर के आर्थो सर्जन डॉ. शिवांश त्रिवेदी, महिला विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जया त्रिवेदी, उन्नाव वेदांता हेल्थकेयर क्लिनिक के प्रबंधक मयंक बाजपेई, प्राचीन्द्र मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन