Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खूनी संघर्ष : नाली बनाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट, महिला समेत छह घायल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jul 21, 2026
Post views : 175

कुल्हाड़ी-डंडों से हमला करने का आरोप, जिला अस्पताल में देर रात तक चला इलाज

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव में सोमवार देर शाम नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 11 बजे घायलों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू हुआ।

नाली बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घायल सईद अहमद के मुताबिक, गांव में नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के असद, साना, अशरी, आसरा और चिट्टो समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई।

मारपीट में महिला समेत छह घायल

घटना में सईद अहमद के साथ सलीम, रेहाना और मोइनुद्दीन समेत छह लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया।

अस्पताल में जुटी परिजनों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। देर रात अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुटी रही। घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों से ली जानकारी

मारपीट की सूचना पर मौरावां थाना पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन