Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिला अध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा किया गया ध्वजारोहण : स्वतंत्रता दिवस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण

आलम वारसी 2

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 115

मुरादाबाद, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय, साईं हॉस्पिटल के पीछे, मुरादाबाद में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि तथा 27 विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी ने विधिवत ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता, भाईचारे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रवि चौधरी ने सभी देशवासियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा देश की एकता, भाईचारे और विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, विधानसभा 28 अध्यक्ष मुजाहिद, कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष दीपक सैनी, जिला सचिव मोहम्मद सलीम, रिक्शा यूनियन अध्यक्ष रोहित, जिला सचिव मोहम्मद फहद, महानगर उपाध्यक्ष मोनू सैनी, जिला मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, महानगर उपाध्यक्ष पिंटू, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने देश की तरक्की, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और मजबूत लोकतंत्र के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन