Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वकी रशीद एडवोकेट ने दी पूरी जानकारी : हयात-ए-जावेद रशीद’ का विमोचन, मरहूम जावेद रशीद एडवोकेट की सेवाओं को किया याद

आलम वारसी 2

Mon, Aug 17, 2026
Post views : 92

मुरादाबाद। वरिष्ठ अधिवक्ता मरहूम जावेद रशीद एडवोकेट के जीवन, व्यक्तित्व और सामाजिक व पेशेवर योगदान पर आधारित पुस्तक ‘हयात-ए-जावेद रशीद’ का आज मुरादाबाद में गरिमापूर्ण समारोह के दौरान विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन नायब शहर-ए-इमाम मुफ़्ती सैय्यद फ़हद अली, अनवर कैफ़ी, इस्लाम अर्शी, मिर्ज़ा अरशद बेग, एडवोकेट ज़ुबैर, तंज़ीम शास्त्री, अहमद मुरादाबादी, रिफ़त मुरादाबादी, सैय्यद तारिक अनवर और सलीम अख़्तर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मरहूम जावेद रशीद एडवोकेट की जिंदगी, उनकी सामाजिक सोच, लोगों के प्रति उनके व्यवहार और समाज में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व और सेवाओं को शब्दों में संजोने का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।

मरहूम जावेद रशीद एडवोकेट के पुत्र वकी रशीद एडवोकेट ने कहा कि यह पुस्तक उनके वालिद साहब की जिंदगी और उनके व्यक्तित्व को लोगों तक पहुंचाने की एक छोटी-सी कोशिश है। उन्होंने कहा कि वालिद साहब ने अपनी पूरी जिंदगी इंसाफ, इंसानियत और समाज की भलाई को महत्व दिया। उनके जीवन से जुड़े अनुभव और यादें परिवार के साथ-साथ उनसे जुड़े लोगों के लिए भी एक अनमोल विरासत हैं। उन्होंने पुस्तक के लेखक फ़िरोज़ ख़ान का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और लगन से उनके वालिद की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को किताब की शक्ल दी।

बाकी रशीद एडवोकेट ने कहा कि ‘हयात-ए-जावेद रशीद’ केवल एक किताब नहीं, बल्कि उनके वालिद साहब की यादों, विचारों और जीवन संघर्षों को सुरक्षित रखने का माध्यम है। उन्होंने विमोचन समारोह में शामिल सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पुस्तक के लेखक फ़िरोज़ ख़ान को उपस्थित लोगों ने पुस्तक लेखन के लिए मुबारकबाद दी और उनके प्रयास की सराहना की। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन