Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में लगे नौ दिन

जांच और सुरक्षा की उठाई मांग

जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज

जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सालों से बदहाल सड़क पर अब दौड़ेंगे वाहन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अवध एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल चोरी : जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 26, 2026
Post views : 30


उन्नाव। अवध एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर उन्नाव जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सलगर गांव निवासी धोंडप्पा श्रीकांत पोलासे ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई से मिलने समस्तीपुर, बिहार गए थे। वहां से एक अक्टूबर को भाई के साथ अवध एक्सप्रेस (19038) से मुंबई लौट रहे थे। दोनों एस-4 कोच में सीट नंबर 14 पर सफर कर रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, रात करीब 11:45 बजे बाराबंकी स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल पैंट की दाहिनी जेब में रखकर सो गए। दो अक्तूबर की रात करीब 2:45 बजे ट्रेन उन्नाव स्टेशन पहुंची तो मोबाइल गायब मिला। आरोप है कि बाराबंकी से उन्नाव के बीच सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोने का फायदा उठाकर जेब से मोबाइल निकाल लिया। चोरी हुए वीवो कंपनी के टाइटेनियम सिल्वर रंग के फोन की कीमत 16 हजार रुपये बताई गई है। जीआरपी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन