Thu 22 Oct 2026

ब्रेकिंग

आखिर कब बनेगा रोड क्रासिंग,स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल,आखिर जिम्मेदार प्रशासन क्यों है मौन।

रामलीला मेला देखकर लौट रहे युवक को पीटा

रामनगरी के लिए रवाना हुईं तीन बसें

गांव में इस निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

सपा अध्यक्ष, अखिलेश यादव आज़म खां से जेल में मुलाक़ात करने पहुंचे। 2027को लेकर राजनीति समीकरणों पर चर्चा बहुत खास मानी ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक पर हमला : कोर्ट के आदेश पर केस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 13, 2026
Post views : 74


तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद कोर्ट पहुंचा पीड़ित

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन नामजद आरोपियों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उसकी जेब से 2500 रुपये भी निकाल ले गए। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मुर्तजा नगर निवासी बबलू वर्मा के अनुसार, घटना नौ अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे की है। वह गांव के तिराहे पर संजय रावत की दुकान से सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि दुकान से कुछ कदम पहले खड़े मुकेश, रोहित और रवि सविता ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राजकुमार, विनोद और सोनू समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद परिजन उसे लेकर दही थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह तीन दिन तक भर्ती रहा। पीड़ित का दावा है कि जांच में उसके सिर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी। बबलू का आरोप है कि उसने थाने और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोपियों पर दोबारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन