मदर्स डे माँ-बेटे का बना मौत का डे : सड़क हादसे में मां बेटे समेत मौसी की दर्दनाक मौत
THE LUCKNOW TIMES
Sun, May 10, 2026
बरेली जनपद में थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम सुकुटिया सिंघावरी निवासी लालाराम मौर्य अपनी पत्नी सावित्री 32 वर्ष और जिला हरदोई के ग्राम मझगाँव निबासी साड़ू अभिषेक व उनकी 28 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी 8 माह के बच्चे के साथ परिवार का भरण पोषण करने वास्ते शनिवार को एक कैंटर डीसीएम में ट्रेक्टर समेत सवार होकर मजदूरी करने पंजाब जा रहे थे।

अर्ध रात्रि गंगा एक्सप्रेसवे से गुजर रहा कैंटर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सदरपुर टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित हुआ कैंटर वाहन डिवाइडर से टकरा कर धमाके के साथ पलट गया इस भीषण सड़क हादसे में सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए किन्तु सावित्री 32 वर्ष की बहन श्रीदेवी 28 वर्ष और श्रीदेवी के दूधमूहे 8 माह बेटे अभिजीत की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस अनुसार घटना की सूचना पर पहुँची पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार हेतु नजदीकि स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया।घटना की सूचना थाना फतेहगंजपूर्वी पुलिस व परिजनों को दी गई जहाँ सूचना के बाद मौके पर पहुँचे परिजनों ने मृतकों की पहंचान सावित्री देवी 32 वर्ष पत्नी लालाराम मौर्य निवासी ग्राम सुकुटिया सिंघावरी
थाना फतेहगंजपूर्वी जनपद बरेली एवं हरदोई जिले के ग्राम मझगांव निवासी श्रीदेवी 28 वर्ष पत्नी अभिषेक मौर्य व उनके 8 माह बेटे अभिजीत के रूप में की है।वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि सभी यात्री दो परिवारों के रिस्तेदार हैँ जो मजदूरी करने वास्ते लुधियाना पंजाब जा रहे थे।पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचानामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।मदर्स डे के मौके पर गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो बहनों और दूधमुहे बेटे की मौत से दो परिवारों में जहाँ कोहराम मच गया वहीं गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Tags :
Bareilly news
Bareilly accident
Accident news Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन