Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

2500 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र : भाई बनकर पंकज गुप्ता ने लिया आशीर्वाद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 3, 2026
Post views : 150

निराला प्रेक्षागृह में दिखा रक्षाबंधन का अलग रंग, विधायक ने कहा- बहनों का आशीर्वाद मेरी शक्ति

उन्नाव। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा तो हर घर में निभाई जाती है, लेकिन निराला प्रेक्षागृह में गुरुवार को इसका नजारा कुछ अलग रहा। यहां एक-दो नहीं, बल्कि करीब 2500 माताएं और बहनें पहुंचीं और सदर विधायक पंकज गुप्ता की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। किसी ने आशीर्वाद दिया तो किसी ने भाई के रूप में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देखते ही देखते पूरा प्रेक्षागृह रक्षाबंधन के रंग में रंग गया। मौका था सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से आयोजित ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ का। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। मंच से लेकर सभागार तक उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधायक को राखी बांधी और उन्होंने भी हर बहन का सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया।

राखी बांधते हुए बोलीं बहनें, भाई का साथ बना रहे

कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के लिए यह सिर्फ राखी बांधने का आयोजन नहीं था। बड़ी संख्या में बहनें समूह में पहुंचीं। रक्षा सूत्र बांधने के दौरान उनके चेहरे पर उत्साह दिखाई दिया। विधायक ने भी सभी बहनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद रक्षा सूत्र बांधने का सिलसिला शुरू हुआ, जो काफी देर तक चलता रहा।

विधायक बोले, बहनों का भरोसा सबसे बड़ी ताकत

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं है। यह भाई-बहन के बीच भरोसे और रिश्ते को मजबूत करने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का स्नेह उनके लिए हमेशा ताकत और प्रेरणा रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की जिम्मेदारी केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। परिवार और समाज में महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिले, इसके लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विधायक ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर परिवार में खुशियां लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास हमेशा बना रहे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी रही मौजूदगी

आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, समाजसेवी विमल द्विवेदी, महामंत्री नूतन, गंगाघाट मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, नामित सभासद धीरज सिंह, वरिष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी दादा, मासवासी मंडल अध्यक्ष सुशील रावत, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, राधेश्याम शुक्ला, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, प्रियंका और महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना दीक्षित, प्रदीप सिंह, पवन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। करीब 2500 महिलाओं की मौजूदगी के चलते निराला प्रेक्षागृह में पूरे कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन का उत्सव जैसा माहौल बना रहा। महिलाओं के लिए यह आयोजन भाई-बहन के रिश्ते के साथ सामाजिक जुड़ाव और सम्मान का भी संदेश देता नजर आया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन