Fri 23 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पत्नी के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप : परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 48

व्हाट्सएप पर भेजे आपत्तिजनक मैसेज, 15 दिन में 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाने की शिकायत

उन्नाव। पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। शहर के कल्याणी देवी रोड निवासी एक व्यक्ति ने कुछ इसी तरह परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे 10 लाख रुपये न देने पर पत्नी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। परिवार को शहर छोड़कर चले जाने के लिए भी कहा जा रहा है।

मैसेज डिलीट, लेकिन धमकी के स्क्रीनशॉट देने का दावा

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में दो मोबाइल नंबरों का जिक्र किया है। उनका आरोप है कि इन नंबरों से संपर्क करने वाला व्यक्ति फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें परेशान करता है। व्हाट्सएप पर गाली-गलौज और धमकी भरे संदेश भेजे जाते हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, संदेश भेजने के बाद उन्हें डिलीट कर दिया जाता है। ऐसे में बातचीत के सबूत जुटाना मुश्किल हो रहा है। पीड़ित ने कुछ संदेशों के स्क्रीनशॉट शिकायत के साथ लगाए हैं।

15 दिन में रकम देने का बनाया दबाव

शिकायत में 16 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे के बाद हुई घटना का भी जिक्र है। पीड़ित का आरोप है कि उस रात आरोपी ने उनकी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर भेजी और 15 दिन के भीतर 10 लाख रुपये देने की बात कही। आरोप है कि रुपये देने पर पत्नी को वापस भेजने और बच्चों को नुकसान न पहुंचाने का भरोसा दिया गया। रकम नहीं मिलने पर तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी दी गई।

बेटियों को लेकर भी टिप्पणी करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति उनकी बेटियों को लेकर भी आपत्तिजनक बातें करता है। इससे उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता है। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने इस मामले की जानकारी ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को भी दी थी, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर आरोपित की पहचान करने और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच से खुलेगी मामले की परत

शिकायत में दर्ज मोबाइल नंबरों के संबंध में पीड़ित ने बताया है कि कॉलर पहचानने वाले एक ऐप पर अलग-अलग नाम दिखाई देते हैं। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब मामले में लगाए गए आरोपों, मोबाइल नंबरों और उपलब्ध स्क्रीनशॉट की जांच अहम होगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन