Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

165 कारीगरों ने कराया पंजीकरण

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

ट्रक और एस्कॉर्ट कार समेत छह तस्कर पकड़े गए

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात : मामूली विवाद में बेटे ने मां की हत्या

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Feb 6, 2026
Post views : 348

घटना के वक्त घर में थे मां-बेटा, बड़े बेटे को फोन पर दी गई सूचना

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मामूली घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। कंजा खेड़ा मजरा पीपरखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय शांति देवी पत्नी रामकुमार का अपने छोटे बेटे राजन से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। जानकारी के अनुसार, पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। गुस्से में आए राजन ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठा ली और मां पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर कई वार लगने से शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा घर से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतका का बड़ा बेटा राजेश घटना के समय गांव से बाहर था। फोन पर सूचना मिलने के बाद वह तत्काल गांव के लिए रवाना हो गया।सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद में हत्या का लग रहा है। मृतका के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं कि मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले सकता है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन