Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नहर में मिला शव : तीन दिन से लापता थी किशोरी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 30, 2026
Post views : 83

पुलिया में फंसा था शव, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-ग्रामीणों ने निकाला बाहर

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के जारुल्लानगर गांव से तीन दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी का शव रविवार दोपहर शारदा नहर की आसीवन ब्रांच में मिला। शव खानपुर सुरौली गांव के पास कोठी पुलिया में फंसा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान राधा के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जारुल्लानगर निवासी सुखलाल ने शनिवार को आसीवन थाने में बेटी राधा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 28 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे राधा शौच के लिए घर से निकली थी। वह गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित शारदा नहर की आसीवन ब्रांच की ओर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की थी। रविवार को खानपुर सुरौली गांव में शारदा नहर की आसीवन ब्रांच स्थित कोठी पुलिया के पास ग्रामीणों ने पानी में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव मिलने की जानकारी होते ही मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नहर के पास पहुंच गए। पुलिया के अंदर फंसा होने के कारण शव को निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने परिजनों से शव की पहचान कराई। परिजनों ने उसकी पहचान राधा के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन