Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

परखी बिक्री

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राहत की कोशिश : दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 6, 2026
Post views : 5

बाढ़ और बारिश से बिगड़े रास्तों पर डलवाया मलबा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर कराया काम

उन्नाव। घरों में दीपावली की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में लोगों की चिंता कुछ और है। भारी बारिश और गंगा की बाढ़ के बाद निचले इलाकों की गलियों में अब भी कहीं पानी भरा है तो कहीं कीचड़ और खराब रास्तों के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। त्योहार के समय जब हर कोई अपने घर को सजाने और अपनों के स्वागत की तैयारी में जुटा है, तब इन मोहल्लों के परिवारों के सामने घर से बाहर निकलने की चुनौती बनी हुई है।इसी परेशानी को देखते हुए पालिकाध्यक्ष कौमुदी के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि संदीप पांडेय प्रभावित मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने सुबह से अलग-अलग स्थानों पर जाकर गलियों की स्थिति देखी। जहां जलभराव था, वहां मौके पर रहकर पानी निकलवाया गया। वहीं, जिन रास्तों के हिस्से बुरी तरह खराब हो चुके थे, वहां मलबा डलवाया गया, ताकि लोगों को आने-जाने में कुछ राहत मिल सके। इससे पहले भी रात में कई स्थानों पर जलभराव दूर कराने के लिए प्रयास किए गए थे।

बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी पर फोकस

संदीप पांडेय ने अपनी इस पहल को त्योहार से पहले प्रभावित परिवारों को राहत देने की छोटी-सी कोशिश बताया। उनका कहना है कि प्रयास है कि किसी बुजुर्ग को घर से निकलने में परेशानी न हो और बच्चे अपनी ही गली में बेफिक्र होकर आ-जा सकें। त्योहार पर रिश्तेदार और परिचित बधाई देने आएं तो उन्हें भी घर तक पहुंचने में दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि दीपावली की खुशी तभी पूरी होगी, जब गंगाघाट के परिवार अपनी चौखट पर सुकून से दीये जला सकें और बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। हालांकि, बाढ़ और बारिश से प्रभावित गलियों में अभी भी सुधार की जरूरत है। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बाकी खराब रास्तों और जलभराव वाले स्थानों पर भी जल्द राहत पहुंचाई जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन