Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

धवन रोड पर फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान : हफ्ते भर में दोबारा कब्जे से खुली प्रशासन की पोल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 13, 2026
Post views : 467

ढीली निगरानी से दुकानदारों की मनमानी जारी, बार-बार लौट रहे अतिक्रमण से उठे सवाल

उन्नाव। शहर के व्यस्त धवन रोड पर सोमवार देर शाम को एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी। हैरानी की बात यह है कि इसी सड़क से बीते सप्ताह ही कब्जे हटाए गए थे, लेकिन दूसरे दिन ही से दुकानदारों ने दोबारा सड़क घेर ली थी। हालात ऐसे हो गए कि राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल होने लगा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस को फिर से मैदान में उतरना पड़ा। कोतवाली पुलिस ने सदर प्रभारी के निर्देशन में चौकी इंचार्ज किला और पुलिस बल के साथ सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले और दुकानें हटवाईं। कार्रवाई के दौरान सड़क पर फैला सामान हटाया गया और पूरे मार्ग को खाली कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो होती है, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर वैसे ही हो जाते हैं। इससे साफ है कि या तो निगरानी नहीं हो रही या फिर नियमों को लेकर सख्ती लगातार नहीं बरती जा रही। धवन रोड शहर के प्रमुख रास्तों में गिना जाता है। यहां रोजाना सड़क किनारे दुकानों के फैलाव के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनती रही है। पैदल चलना दुश्वार बना रहता है। इस बार की कार्रवाई में पुलिस ने दुकानदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर कब्जा किया गया तो जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों की जाएंगी। हालांकि सवाल यह है कि क्या यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी या फिर कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौट आएगी। नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन का रवैया ढीला रहा है, जिसकी वजह से दुकानदार मनमानी करते हैं। अगर नियमित निगरानी और कार्रवाई होती रहे, तो बार-बार अभियान चलाने की नौबत ही न आए। फिलहाल अतिक्रमण हटने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया है और लोगों को राहत मिली है। लेकिन यह राहत कितने दिन टिकेगी, यह देखने वाली बात होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन