Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

क़ामयाबी की कहानी हार नही मानी। नाज़िम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विकास : 13 करोड़ से शहर के 104 हिस्सों में बदलेगी सूरत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Sep 11, 2026
Post views : 100

सड़क, नाली, जल निकासी और रोशनी पर होगा फोकस, टेंडर पूरा अब काम शुरू होने का इंतजार

उन्नाव। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में लंबे समय से चली आ रही सड़क, नाली और जल निकासी की समस्याओं को दूर करने की तैयारी नगर पालिका ने शुरू कर दी है। पालिका की ओर से करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से 104 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कामों में कहीं नई सीसी सड़क बनाई जाएगी तो कहीं इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत होगी। जलभराव वाले स्थानों पर नालियों और आरसीसी नाले का निर्माण भी कराया जाना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा विकसित की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ऐसे में अब निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। शहर में विकास कार्यों का दायरा कई मोहल्लों तक रखा गया है। नगर पालिका के मुताबिक प्राथमिकता उन स्थानों को दी गई है जहां लोगों को रोजाना आवागमन और जल निकासी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कल्याणी मंदिर से लोधनहार पुलिया तक नाली निर्माण के साथ सीसी सड़क का काम कराया जाएगा। इस मार्ग पर सड़क और जल निकासी की व्यवस्था एक साथ बेहतर करने की योजना है।

आवास विकास में भी होगा काम

आवास विकास क्षेत्र में मामा कपड़े वालों की मोड़ से राजेपुर क्रासिंग तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग का इस्तेमाल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग करते हैं। सड़क निर्माण होने से आवागमन आसान होने की उम्मीद है। वहीं ऊंटसार मोहल्ले में नाली और इंटरलॉकिंग सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। यहां खराब हिस्सों को ठीक कर रास्ते को बेहतर बनाने का काम प्रस्तावित है।

कुद्दूखेड़ा में फुटपाथ और रेन वाटर हार्वेस्टिंग

कुद्दूखेड़ा में गौशाला और वकीलों वाले रामलीला मैदान के आसपास भी विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां फुटपाथ बनाने के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। इससे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही के साथ बरसात के पानी के प्रबंधन में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कासिफ अली सराय में सड़क-नाली का काम

कासिफ अली सराय में नाली के साथ सीसी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा उन्नाव-शुक्लागंज मुख्य मार्ग से ईदगाह नहर पटरी होते हुए रेलवे क्रासिंग तक आरसीसी नाले का निर्माण प्रस्तावित है। यह काम जल निकासी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नाला बनने के बाद बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।

आदर्श नगर में भी कई काम

आदर्श नगर को भी प्रस्तावित विकास कार्यों में शामिल किया गया है। यहां उत्सव लान के सामने से नहर पटरी तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। वहीं पन्ना लाल पार्क से शिवाय टाकीज होते हुए सुरेंद्र कुमार शुक्ला तक सड़क और नाली का निर्माण कराया जाना है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन और जल निकासी दोनों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। पालिका के अधिकारियों के मुताबिक 104 कार्यों में अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरत के हिसाब से सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े काम रखे गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब निर्माण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।

श्वेता बोलीं, विकास कार्य जल्द

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि 104 विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही संबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उनका कहना है कि विकास कार्यों से शहर के अलग-अलग वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन