Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेटी का सपना नहीं टूटने देंगे : सपा नेता ने शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 30, 2026
Post views : 337

सर्पदंश से पिता की मौत के बाद शोकाकुल परिवार से मिले अंकित सिंह परिहार

छोटे बच्चों की फीस जमा कर आगे भी हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

उन्नाव। पिता के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे एक परिवार के लिए मदद का हाथ उस समय बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया, जब समाजसेवी अंकित सिंह परिहार शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि परिवार की बड़ी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है और आगे पढ़ाई कर बी.एड. करने के बाद शिक्षिका बनने का सपना देख रही है। लेकिन पिता के असमय निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं बची कि उसकी पढ़ाई आसानी से जारी रह सके। बीघापुर नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय राजेश गौतम का कुछ दिन पहले सर्पदंश से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी बीच अंकित सिंह परिहार परिवार से मिलने पहुंचे और हालात की जानकारी ली।परिवार की परेशानियों को सुनने के बाद उन्होंने तुरंत छोटे बच्चों की स्कूल फीस उपलब्ध कराई, ताकि उनकी पढ़ाई बीच में न रुके। साथ ही उन्होंने परिवार की बेटी की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे के सपनों के बीच बाधा नहीं बननी चाहिए। यदि बेटी शिक्षिका बनना चाहती है तो उसकी शिक्षा हर हाल में पूरी कराई जाएगी। अंकित सिंह परिहार के इस निर्णय से परिवार को बड़ी राहत मिली। परिजनों ने भावुक होकर उनका आभार जताया और कहा कि ऐसे कठिन समय में मिला यह सहयोग उनके लिए किसी संबल से कम नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन