बार से निकलते ही युवतियों में हुई मारपीट : युवकों ने सड़क पर गिराकर पीटा वीडियो वायरल
मुनीश गुप्ता
Mon, Oct 12, 2026
फॉरच्यूनर व स्कॉर्पियो से पहुंचे दो गुटों में जमकर हुए विवाद के बाद मारपीट,वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!
बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के बाहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश आया है।विवाद के दौरान युवतियों के बीच जमकर ढिस्सुम-ढिस्सुम हुई जहाँ युवकों द्वारा एक युवक को सड़क पर गिराकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों गुट अलग-अलग वाहनों से बार के बाहर पहुंचे थे।इनमें एक फॉरच्यूनर तो दूसरी स्कॉर्पियो शामिल होने की बात सामने आ रही है।किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद देखते ही देखते मामला जमकर ढिस्सुम-ढिस्सुम तक पहुंच गया वहीं युवतियों में जमकर हुई हाथापाई की वायरल वीडियो में दो युवतियाँ एक-दूसरे से भिड़ती दिखाई दे रही हैं।
दोनों के बीच बाल खींचने और हाथापाई का दृश्य कैमरे में कैद हुआ है।इसी दौरान कुछ दूरी पर कई युवक एक युवक को घेरकर मारते नजर आ रहे हैं।वीडियो में युवक को सड़क पर गिराने के बाद उसके साथ भी मारपीट की जाती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहँचान एवं विवाद की वास्तविक वजह की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बारादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहँचान करने का प्रयास कर रही है साथ ही घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों गुट बार के बाहर किस वजह से आमने-सामने आए और विवाद की शुरुआत के मुताविक उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।माय बार हेडक्वार्टर इससे पहले भी विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। दिसंबर 2025 में क्रिसमस नाइट के दौरान टेबल बुकिंग को लेकर विवाद सामने आया था।उस समयँ एक युवती के साथ कथित अभद्रता के बाद उसके भाई से विवाद होने तथा युवती के घायल होने का मामला सामने आया था।इसके अलावा बार के निर्धारित समयँ के बाद संचालन व तेज आवाज में डीजे बजाने से जुड़े आरोपों को लेकर भी पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आई थी।
फिलहाल ताजा विवाद में मारपीट करने वाले लोगों की पहँचान और विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस वायरल वीडियो-सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच रही है शिकायत मिलने और जांच में तथ्य सामने आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन