: AMU को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेजकर मांगी 2 लाख रुपये फिरौती!
Fri, Jan 10, 2025
AMU को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेजकर मांगी 2 लाख रुपये फिरौती!
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए मशहूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है,धमकी देने वाले ने यह हरकत महज 2 लाख रुपये की वसूली के लिए की है हालांकि पुलिस अभी तक मेल भेजने वाले का पता नहीं लगी सकी है फिलहाल AMU जैसे संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है विश्वविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, AMU प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि गुरुवार की तड़के tiwarisrijanyt@protonmail.com से ईमेल प्राप्त हुआ इसका यूपीआई नं 6387866385 है ईमेल भेजने वाले ने 2 लाख रुपयों की डिमांड की है ईमेल में कहा गया कि अगर 2 लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं की गई तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बम से उड़ा देंगे इस बाबत तत्काल थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत की गईक्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि AMU प्रशासन की ओर से शिकायती पत्र मिला है इसे लेकर मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई है सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड व भारी दल के साथ पुलिस ने एएमयू कैंपस पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया. बम निरोधक दस्ते ने भी सघन चेकिंग अभियान चलाया है.फिलहाल कोई आपत्तिजनक चीज आसपास नहीं मिली है एएमयू के चारों ओर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है आरोपी के मेल की जांच पड़ताल कराई जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा फिलवक्त यूनिवर्सिटी में विंटर वेकेशन चल रहा है जिसके कारण कैंपस के अंदर छात्रों की संख्या काफी कम है!
: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!
Thu, Jan 9, 2025
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!
उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : बुलंदशहर में अलीगढ़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार बुधवार रात अनियंत्रित होकर वलीपरा नहर में गिर गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य में जुट गई है जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के आनंदविहार इलाके में रहने वाले अर्पित (28) पुत्र ज्ञान प्रकाश शर्मा अपने दोस्त अनिरुद्ध (30) के साथ शिफ्ट कार में सवार होकर अपने गंतव्य को जा रहा था बुधवार देर रात नहर के पास कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी, तभी अचानक वलीपुरा नहर में कार गिर गईकार को नहर में गिरता देख राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी डीएम, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह और एएसपी ऋजुल कुमार, कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया DM ने बताया कि नहर का पानी रुकवा दिया गया है नहर में गिरी शिफ्ट कार को जेसीबी और क्रेन की मदद से बाहर निकल लिया गया है रात में रेस्क्यू पूरी तरह से नहीं चल पाया, सुबह NDRF की टीम को बुलवाया गया है कार को 4 घंटे बाद निकाला जा सका है CO (ASP) ने बताया कि कार के नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगाया गया, जिसके बाद पता चला कि कार में अर्पित और अनिरुद्ध सवार थे. दोनों शख्स को पानी के तेज बहाव में बहते हुए देखा गया है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है.उन्होंने बताया कि अर्पित और अनिरुद्ध की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर बुलाई जा रही है आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे और लोगों से बातचीत की जा रही है उन्होंने बताया कि अर्पित बुलंदशहर में ही आइसक्रीम का व्यापार करता है, जबकि अनिरुद्ध एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है!
: मां की गोद से छिटककर तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की चली गई जान!
Thu, Jan 9, 2025
मां की गोद से छिटककर तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की चली गई जान!
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ : जिले के बाबरी मंडी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां, 5 महीने की मासूम अक्षत की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई यह हादसा तब हुआ जब बच्चे की मां गुंजन उसे गोद में लिए छत पर कपड़े उतारने गई थी, तभी बच्चा मां की गोद से छिटककर नीचे गिर गया, जिससे मासूम के सिर में गंभीर चोट आई और नाक से खून बहने लगा परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सकाजानकारी के मुताबिक, बाबरी मंडी निवासी लकी अग्रवाल की राशन की दुकान है. बुधवार शाम लकी किसी काम से बाहर गए हुए थे. घर पर उनकी पत्नी गुंजन और पांच महीने का बेटा अक्षत मौजूद था. गुंजन कपड़े उतारने के लिए छत पर गई और बेटे को गोद में लेकर काम कर रही थीं. इसी दौरान बच्चा अचानक मां की गोद से छिटककर पड़ोस की एक मंजिला मकान की छत पर जा गिरा. गुंजन की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और उन्होंने लकी को फोन कर घटना की जानकारी दीघायल बच्चे को तुरंत आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज समेत कई अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. पांच महीने का अक्षत, लकी और गुंजन का इकलौता बेटा था उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गुंजन हादसे के बाद से बेसुध हैं. घर में जहां कुछ समय पहले बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, अब मातम छा गया हैहादसे की खबर सुनते ही लकी के घर पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई लोगों ने परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की, लेकिन अक्षत के चले जाने का गम हर किसी की आंखें नम कर गया!