Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: घर में अचानक लगी आग,बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, 10 लोगों को किया गया रेस्क्यू!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 155

घर में अचानक लगी आग,बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, 10 लोगों को किया गया रेस्क्यू!

  उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद : जिले के थाना मोहल्ला दुली क्षेत्र के तीन मंजिला मकान में रविवार रात भीषण आग लग गई, आग में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, हालांकि इस दौरान घर में मौजूद अन्य 10 सदस्यों को बचा लिया गया आग लगने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है हालांकि आशंका जताई गई है कि क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत की जीत के जश्न में की गई आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी थी घटना मामला उत्तर कोतवाली क्षेत्र के थाना मोहल्ला दुली की है. यहां विनोद अग्रवाल मय परिवार के रहते थे, रविवार रात लगभग 10-11 बजे मकान से आग की लपटें उठती देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. किसी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी और आग से घिरे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया. इसी बीत दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस के अलावा नगर मस्जिट्रेट विनोद कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और मकान में फंसे लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया, मकान घनी आबादी में होने के कारण आसपास के घरों को भी खाली कराना पड़ा. काफी देर तक मौके पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस दौरान मकान मालिक विनोद अग्रवाल (75) किसी तरह मकान में फंसे रह गए, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं, मकान में फंसे 10-12 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन विनोद अग्रवाल बाहर नहीं निकल सके जिसकी वजह से उनकी दुखद मौत हो गई आग पर काबू पा लिया गया है इस आग में नुकसान और कारण की जांच की जा रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन