Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव: स्टंटबाजी करनी पड़ी महंगी...वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 25, 2025
Post views : 207

ट्रैफिक पुलिस ने लगाया 21 हजार का जुर्माना

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। लखनऊ कानपुर हाइवे पर बाइक सवार द्वारा रील्स बनाने के लिए बाइक का स्टंट किया, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर खतरनाक करतब दिखा रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर बाइक का नंबर ट्रेस किया।ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार पर 21 हजार रुपये जुर्माना किया है। वायरल वीडियो में दोनो युवक बिना हेलमेट के प्लेटिना बाइक (यूपी 35 एक्स 5604) पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक बाइक चलाते समय दोनों हाथ हवा में छोड़ देता है, जबकि दूसरा युवक बाइक पर पैर ऊपर कर बैठा हुआ दिखता है। इस तरह की लापरवाह हरकतें न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा हैं, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य यात्रियों के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। लोग सड़क के किनारे खड़े होकर बाइकर्स का स्टंट देख रहे थे। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया। सीओ ट्रैफिक संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर स्टंट करने वालों की पहचान कर ली गई है। प्लेटिना बाइक का नंबर ट्रेस कर संबंधित युवकों तक पहुंचा गया। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन एक्ट के तहत बाइक मालिक पर कुल 21 हजार रुपये का चालान किया गया है। चालान में हेलमेट न पहनना, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक स्थान पर जानलेवा स्टंट करना जैसे कई गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। इसके साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न हो इसके लिए चेतावनी भी दी गई है।

[video width="320" height="568" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/06/Sankalp_dixit_on_X__.A____X.mp4"][/video]

दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने के भी आरोप

सीओ ट्रैफिक संजय मिश्रा के अनुसार दो युवकों का सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा था। यह वीडियो सार्वजनिक सड़क पर था। युवक सड़क पर खुलेआम स्टंटबाजी कर रहा था। इस सड़क पर अन्य वाहन भी चल रहे थे। ऐसे में सार्वजनिक रूप से सड़क पर स्टंट करना ना सिर्फ यातायात नियमों के उल्लंघन में आता है बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरों लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे है।

बाईक के मालिक पर लगाया 21 हजार रुपये का जुर्माना

इस आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बाईक के मालिक पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस घटना के बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों ( युवकों ) को सलाह दी है कि वो भी सड़क पर ठीक से बाइक चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने के लिए किए गए स्टंट

यह घटना लखनऊ कानपुर हाईवे के नवाबगंज पास की बताई जा रही है, जहां के युवक सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक तेज रफ्तार बाइक पर दोनो पैर बाइक के ऊपर रखकर स्टंट कर रहे हैं। इस तरह के गानों के साथ वीडियो अपलोड कर स्टंटबाज युवक सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने की कोशिश कर रहे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन