Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

जनपद की 3712 रसोइयों को मिलेगा योजनाओं का लाभ। बलदेव सिंह औलख ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में जोश से दौड़ा शहर

संगीत महासंग्राम-9 के ऑडिशन में चमकीं नई प्रतिभाएं

अनुराग त्रिवेदी के प्रयास से लगा दो दिवसीय रोजगार मेला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करनी पड़ी महंगी, बांगरमऊ पुलिस ने भेजा जेल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 165

व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई सीएम की फोटो और लिखे अपशब्द

 

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला गुरथनिया निवासी रब्बानी नाम के युवक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। हाल ही में शहजहांपुर जिले के कस्बा जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने को लेकर युवक ने नाराजगी जताते हुए अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सीएम योगी की फोटो लगाकर अपशब्द लिख दिया था। जैसे ही यह स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने आपत्ति जताई। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया। बांगरमऊ कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन