Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली संचित मर्डर मामला, दोस्त बोला- मैं सबसे बड़ा गुंडा और सीने में मार दी गोली, 4 चढ़े पुलिस के हत्थे!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 31, 2025
Post views : 90

बरेली संचित मर्डर मामला, दोस्त बोला- मैं सबसे बड़ा गुंडा और सीने में मार दी गोली, 4 चढ़े पुलिस के हत्थे!

  उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में बरेली पुलिस ने शनिवार को संचित मर्डर केस का खुलासा कर दिया, बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पराग मिल्क पार्लर संचालक संचित चौहान के हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, आखिरी बार वह किस के साथ था, जब यह पता लगाया तो कैंट थाने की पुलिस ने संचित चौहान के चार दोस्तों का नाम सामने आया, वहीं पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, कौन बड़ा गुंडा, बात को लेकर दोस्त की हत्या, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि चारों दोस्त संचित को शराब पार्टी के नाम पर कैंट थानाक्षेत्र लेकर गए थे संचित और उसके चार दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी. फिर कौन बड़ा गुंडा हैं, इस बात को लेकर बहस हो गयी, इस बहस के दौरान अमन संचित के सीने पर तमंचा सटा कर बोला कि मैं सबसे बड़ा गुंडा. इसके बाद उसने संचित की गोली मारकर मारकर हत्या कर दी, सभी दोस्त इसके बाद फरार हो गए, कैंट थाने की पुलिस ने संचित चौहान की हत्या के आरोप में उसके दोस्त जावेद, अमन, आशीष और अंशु को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया   बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर का रहने वाला संचित चौहान (25) घर से कुछ दूरी पर एक निजी अस्पताल के सामने एक कंपनी का दूध का पार्लर चलाता था. परिजनों ने बताया गुरुवार की रात 12 बजे दुकान बंदकर संचित घर के लिए निकला था, इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसने कहा कि थोड़ी देर में वह घर पहुंच जाएगा, इसके बावजूद वह घर नहीं पहुंचा, इसके बाद घर वालों को सूचना मिली कि कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास सड़क के किनारे संचित का खून से लथपथ शव मिवा है, गोली मारकर उसकी हत्या की गई है, परिजनों ने बताया था कि कोई रास्ते से संचित को बुलाकर ले गया था इसके बाद सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, परिजनों का कहना है कि संचित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, रात को 2 बजे पुलिस चौकी से फोन आया था, इसके बाद वो लोग मौके पर पहुंचे थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन