Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली की मांझा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, फैक्ट्री मालिक सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 7, 2025
Post views : 179

बरेली की मांझा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, फैक्ट्री मालिक सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत!

  उत्तर प्रदेश बरेली : झुमका सिटी बरेली की मांझा फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, फैक्ट्री में जब मजदूर काम कर रहे थे की तभी अचानक ब्लास्ट हो गया इसमें फैक्ट्री मालिक सहित 3 लोगों की मौत हो गई हादसे के समय फैक्ट्री में मांझे के लिए शीशे की ग्राइंडिंग का काम चल रहा था बरेली के थाना किला के बानखाने में सुबह जोरदार धमाका हुआ लोगो को आभास हुआ कि किसी के घर में गैस सिलेंडर फटा है पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला की मांझे के कारखाने मे गंधक पोटाश और शीशे के मिश्रण से मांझा तैयार किया जा रहा था तभी अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया हादसे में कारखाना मालिक अतीक रजा और दो मजदूर सरताज व फैजान की मौत हो गई ब्लास्ट इतना भयानक था कि फक्ट्री मालिक अतीक रजा का हाथ उड़कर दूर जा गिरा   घटना स्थल पर पहुंचे CO संदीप कुमार ने बताया कि किसी के घर में गैस सिलेंडर फटने की जानकारी मिली थी मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि फैक्ट्री में मांझे के लिए शीशे की ग्राइंडिंग का काम चल रहा था, तभी जोरदार ब्लास्ट हो गया इसमें फैक्ट्री मालिक अतीक रजा और साथ काम कर रहे 2 नौकरों की मौत हो गई!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन