Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव: सेना के वीर सपूतों के सम्मान में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, May 17, 2025
Post views : 226

भाजपा कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान

उन्नाव। पहलगाम हमले के बाद से भारतीय थल, जल व वायुसेना सेना के संयुक्त आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य और साहस का अभीनंदन और नमन कर रही है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद सेना के शौर्य के सम्मान को इसी कड़ी के तहत उन्नाव में भी शनिवार को भाजपा की ओर से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस दौरान 151 मीटर तिरंगा यात्रा में वतन की शान में तिरंगा लहराता रहा। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों के बीच निकली यात्रा सभी में राष्ट्रभाव की अलख जगाती दिखी। जिले के भाजपा विधायकों समेत कई नेता शामिल हुए। आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर शनिवार को जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में शहर के रामलीला मैदान से हजारों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में एनसीसी कैडेट समेत बड़ी संख्या में महिलाओं व आम लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर गांधी नगर, छोटा चौराहा बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा होते हुए हरदोई पुल पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हई। यात्रा के दौरान शहर "भारत माता की जय" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर अनुराग अवस्थी ने कहा समूचे देश के लोग भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट करते हुए बहादुर जवानों का अभिनंदन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आपरेशन सिंदूर चला पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।

वहीं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा हमने सबसे सटीक हमला कर पाकिस्तान ही नहीं चीन और तुर्की के भी दांत खट्टे किए। आगे उन्होने कहा कि पहले आतंकी हमलों के बाद पुरानी सरकार में एक्शन नही हो पाता था लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद से भारतीय सेना उनकी सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक करते हुए मुंहतोड़ जवाब देती है।

पुरवा विधायक अनिल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहसिक निर्णय लिया और भारतीय सेना को खुली छूट दी। भारतीय सेना के जवानों ने अपने शौर्य का जो प्रदर्शन किया, वह अद्भुत है।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा भारत की रक्षा,सुरक्षा और अस्मिता के साथ कोई समझौता नहीं। प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश दुश्मन देशों तक पहुंच चुका है। सेना का शौर्य भारत की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है।

जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह ने कहा कि यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने के लिए निकाली गई।

यात्रा में विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बृजेश रावत, विधायक बंबा लाल दिवाकर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी प्रवीण मिश्रा भानू, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई, विपिन मिश्रा प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना दीक्षित, जिला पंचायत प्रतिनिधी शशांक सिंह सनी, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, विमल द्विवेदी, प्रियंका शुक्ला, सुरेन्द्र वर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन