Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, बड़े चेहरे रहे नदारद

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया ग : मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

आसिम अज़ीज़

Sat, Oct 31, 2026
Post views : 12

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

रामपुर। जनपद जनगणना-2027: मीडिया प्रतिनिधियों को किया गया प्रशिक्षित, दी गई डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया की जानकारी, स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक, एक दिसंबर से घर-घर जाकर होगी जनसंख्या की गणना ,जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ,गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को देश की पहली डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, स्व-गणना, निर्धारित समय-सारिणी और नागरिकों की सहभागिता के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों की जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी। नागरिक 16 से 30 नवंबर, 2026 तक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी भर सकेंगे।

स्व-गणना के दौरान पोर्टल पर निर्धारित 40 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इस प्रक्रिया में प्राप्त होने वाली स्व-गणना आईडी में 11 अंक और एक अंग्रेजी अक्षर शामिल होगा, जिसके माध्यम से स्व-गणना की पहचान की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना की अवधि पूरी होने के बाद एक दिसंबर, 2026 से चार जनवरी, 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। प्रत्येक प्रगणक को लगभग 150 मकानों का दायित्व सौंपा गया है। जनगणना के दौरान परिवारों से सही एवं पूर्ण जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय रहें और विकास योजनाओं के निर्माण में उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के विकास और जनकल्याण की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों से स्वयं की गणना पोर्टल पर भरने के साथ ही जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना की सुविधा के बारे में आमजन को जागरूक करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक नागरिक निर्धारित अवधि में पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भर सकें और जनगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा जनगणना की प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रशिक्षण दे रहे विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि जनगणना के संबंध में तहसील स्तर, विकासखंडों और नगर निकायों में भी लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे संबंधित कार्मिकों को प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके और कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं प्रभारी अधिकारी जनगणना डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, जिला पंचायत राज्य अधिकारी , नत्थूलाल गंगवार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अजहर अली खान, जिला सूचना अधिकारी श्रीमती संध्या कुरील, मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार निमेष, जनगणना प्रभारी मोहम्मद इलियास सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन