Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

650 परिवारों को बांटी गईं जरूरी सामान की किट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: CBI का यूपी-दिल्ली समेत हरियाणा में 19 जगह छापा, बनारस से 3 को उठाया, साइबर ठगी में है एक्शन!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, May 29, 2025
Post views : 147

CBI का यूपी-दिल्ली समेत हरियाणा में 19 जगह छापा, बनारस से 3 को उठाया, साइबर ठगी में है एक्शन!

    उत्तर प्रदेश वाराणसी : दरअसल बढ़ते साइबर ठगी के मामले में CBI ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत हरियाणा के 19 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की, CBI ने वाराणसी में छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, ये आरोपी कॉल सेंटर के जरिए जापान में वायरस भेज कर साइबर सिक्योरिटी के नाम पर ठगी करते थे, आपको बता दे कि, CBI ने यूपी में बनारस के साथ अयोध्या में ऑपरेशन चक्र-वी के तहत (Operation Chakra-V) कार्रवाई की. इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा के पानीपत में छापे मारे, वाराणसी में नई दिल्ली से आई CBI टीम ने महमूरगंज स्थित एक कॉल सेंटर पर छापामारा, जहां 12 घंटे तक सीबीआई की टीम जांच पड़ताल करती रही उसके बाद यहां से कई लैपटॉप वह अन्य जरूरी दस्तावेजों को सील कर लिया गया है, इसके साथ ही कॉल सेंटर के कर्मचारियों के बारे में CBI टीम ने जानकारी की, साथ ही यहां से 3 लोगों को अपने साथ ले गई   CBI की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार इंटरनेशनल लेवल पर साइबर क्राइम की गतिविधि देशभर के 19 सेंटरों पर संचालित की जा रही थी, जिसमें बनारस भी शामिल था, इसी क्रम में सीबीआई नई दिल्ली की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बल और PAC के साथ महमूरगंज स्थित एक बहु मंजिला इमारत में चल रहे कॉल सेंटर में छापेमारी की, जहां मौजूद कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की गई, वाराणसी से शुभम जायसवाल, विवेक राज और आदर्श कुमार नामक तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, बताया गया है कि कॉल सेंटर के माध्यम से साइबर ठग जापान में वायस मैसेज भेज कर साइबर सिक्योरिटी के नाम पर पैसा लेते थे, बड़ी-बड़ी कंपनियों में एंटी वायरस डाउनलोड करने के बहाने उनका खाता खाली कर देते थे, फिलहाल लगातार CBI का एक्शन जारी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन