Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सहकारी गन्ना विकास समिति फरीदपुर में समिति स्तरीय सर्वे/सट्टा प्रदर्शन मेले का हुआ आयोज!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 197

सहकारी गन्ना विकास समिति फरीदपुर में समिति स्तरीय सर्वे/सट्टा प्रदर्शन मेले का हुआ आयोज!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश बरेली जनपद के नगर फरीदपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति स्तरीय सर्वे/सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उप गन्ना आयुक्त बरेली एवं समिति अध्यक्ष फरीदपुर द्वारा किया गया।शुभारम्भ उपरांत विभागीय काउंटरों का निरीक्षण भी किया गया तथा उपस्थित संबंधित गन्ना कृषकों से विभागीय बिंदुओं पर चर्चा की गयी जहाँ 70 शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हे गुणवत्ता पूर्वक त्वरित निस्तारण वास्ते सुपर वाइजरों को निर्देशित किया गया।प्राप्त 70 शिकायतों में से 45 शिकायतों का सफल निस्तारण कर किया गया है कृषक मेले में कृषकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।मौके पर सचिव एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर चीनी मिल अधिकारीगण एवं समस्त गन्ना पर्यवेक्षक व चीनी मिल स्टॉफ तथा समिति स्टॉफ और सैकड़ों कृषक बन्धु उपस्थित रहे।ततपश्चात उप गन्ना आयुक्त द्वारा बकैनिया गांव में कृषक राजेश्वर पुत्र चंद्रेशन के प्लॉट पर चल रही शारद कालीन गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया गया जहाँ कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिल द्वारा अनुदानित दर पर प्राप्त कोशा,18231,प्रजाति की बुवाई की जा रही है कृषक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि गन्ना बीज हेक्सा स्टॉप एवं ईमिडा क्लोरोपिडतथा के घोल में शोधित किया गया है जो अनुदानित दर पर चीनी मिल से प्राप्त है।उप गन्ना आयुक्त द्वारा कृषकों के साथ बैठक की गई जिसमें किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरदकाल में उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई ट्रेंच विधि से करे तथा साथ में सह फसल ले।द्वारिकेश चीनी मिल मुख्य महा प्रबंधक गन्ना उपेंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा गन्ना विकास में चलाई जा रही योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन