Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

650 परिवारों को बांटी गईं जरूरी सामान की किट

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में कक्षा 9 के छात्र की गला घोंट कर निर्मम हत्या, गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला शव!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 25, 2025
Post views : 152

यूपी में कक्षा 9 के छात्र की गला घोंट कर निर्मम हत्या, गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला शव!

    उत्तर प्रदेश हमीरपुर : दरअसल जनपद के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बड़ा कछार गांव में रविवार सुबह 17 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, किशोर के गले और पीठ पर मारपीट के गहरे घाव हैं, वहीं किशोर का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई, शव की शिनाख्त के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, किशोर की मां और बहन ने हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है बताया गया कि बड़ा कछार गांव निवासी शिवमंगल निषाद का पुत्र रामलखन (17) कस्बे के कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था, शनिवार रात करीब 10 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं आया, रामलखन के चाचा देवी प्रसाद ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे रास्ते में उसका शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए उसने आननफानन अपने भाई शिवमंगल और पुलिस को दी इसके बाद मौके पर CO सदर राजेश कमल, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता, थानाध्यक्ष अनूप सिंह पहुंचे अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर शव के आसपास से साक्ष्य जुटाए, रामलखन की मां गायत्री, बहन सुलोचना व अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि गांव के बाहर किशोर का शव मिला था, किशोर के शरीर पर चोटों और घाव के निशान हैं. जिससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है, परिजनों का भी कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा और गला दबा कर हत्या कर दी, इसके बाद उसका शव गांव के बाहर फेंक दिया, मौके पर फील्ड यूनिट ने जांच की है, परिजनों से तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन